पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में दिन-प्रतिदिन अपराधियों का दब-दबा बढ़ता ही जा रहा है, जिस कारण से अपराधी किसी भी संगीन अपराध को खुलेआम अंजाम दे रहे है। मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के दाऊद बीघा के समीप का है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक मछली कारोबारी के कर्मचारी से दिनदहाड़े 02 लाख 98 हज़ार रुपए की नगद लूट की घटना को अंजाम दिया है। वही घटना की सूचना पीड़ित कर्मचारी ने तुरंत अगमकुआं थाना की पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।






https://youtu.be/eA8wGXeluOk




घटना के संबंध में बताया जाता हैं की बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति में मछली कारोबारी अशोक सहनी ने अपने कर्मचारी चंदन कुमार को पैसे कलेक्शन के लिए हाजीपुर भेजा था। कलेक्शन का पैसा लेकर कर्मचारी चंदन कुमार वापस हाजीपुर से बहादुरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी हमें पिस्तौल का भय दिखा कर पीड़ित कर्मचारी से 2 लाख 98 हज़ार रुपए लूट लिया। मौके पर मौजूद सिटी एसपी (पूर्वी) जितेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उपरोक्त मामले की जांच की जा रही है।









फिलहाल पुलिस पीड़ित कर्मचारी के द्वारा बताए गए निशानदेही पर लुटेरों की पहचान की जा रही हैं। लुटेरों की गिरफ्तारी के संघन छापेमारी की जा रही है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours