नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। सिटी एसपी अशोक मिश्रा और नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने दल बल के साथ स्थानीय बाजार में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एसपी ने स्थानीय दुकानदारों से बातचीत कर निर्भीक होकर दुकान खोलने की बात कहा। साथ ही दुकानदारों से अपील करते हुए कहा की अगर आप लोग सक्षम है तो अपने दुकानों में सीसीटीवी कैमरा भी लगाए।









नगर पंचायत कर्मी भोला पासवान की हत्या के मामले में मौके पर सिटी एसपी अशोक मिश्रा ने थानाध्यक्ष सम्राट दीपक को जांच प्रक्रिया जल्द पूरी कर मामले में जल्द उद्भेदन करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय लोगो को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस हर पल व्यवसाई और स्थानीय लोगों के सुरक्षा में तत्पर हैं।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours