पटना सिटी (न्यूज़ सिटी ) चौक थाना क्षेत्र के चौक शिकारपुर में बीते बुधवार की सुबह कोचिंग से लौट रही तीन लड़कियों के साथ एक मनचले ने छेड़खानी की। जब लड़की ने इस बात का विरोध किया तो मनचले ने एक लड़की को थप्पड़ जड़ दिया, फिर क्या था,,, तीनों लड़कियों ने मिलकर मनचले की जमकर धुनाई कर दी।
घटना को देख स्थानीय लोग भी एकजुट हो गए और लड़कियों के समर्थन में मनचले की जमकर पिटाई करने लगे, किसी तरह युवक जान बचाकर मौके से फरार होने में सफल हो गया। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना की तस्वीर कैद हो गई है। इन तस्वीरों में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक सड़क से गुजर रही इन लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहा है। लड़कियों द्वारा विरोध किए जाने पर मनचले ने एक लड़की को सरेआम बीच बाजार में थप्पड़ मार दी, फिर लड़कियों ने साहस दिखाते हुए मनचले को अच्छी सबक सिखा दी।

हालांकि मामला थाने तक नहीं पहुंचा। लड़कियों ने भी इस बात की शिकायत पुलिस से नहीं की। पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours