पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लद्दाख के गलवान घाटी में बीते सोमवार को भारत-चीन की सेना में हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। चीन की नापाक हरकत से भारत वासियों में काफी आक्रोश है। वही इसको लेकर आज खत्री सभा बिहार ने भी चीन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है। खत्री सभा बिहार के अध्यक्ष आनंद अरोड़ा ने बताया कि चीन की नापाक हरकत के कारण आज पूरा भारत चीन और चाइनीस सामानों का पुरजोर विरोध और बहिष्कार कर रहा है।
वही आज खत्री सभा बिहार ने अपने पंजीकृत कार्यालय हाजीगंज में चीन और चाइनीज सामानों को जलाकर इसका उपयोग नहीं करने की अपील की और पूर्ण बहिष्कार एवं विरोध करने का भी अपील किया। साथ ही खत्री सभा के सभी सदस्यों ने अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में महासचिव दिलीप कुमार मेहरा, कोषाध्यक्ष प्रेम नाथ खन्ना, संरक्षक बीएन कपूर, पप्पू खत्री, ओम टंडन, आलोक टंडन, राज कपूर, धनंजय खत्री आदि सदस्य उपस्थित थे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours