पटना सिटी (न्यूज सिटी)। गरीब पिछड़ा सोशित समाज के मसीहा लालू प्रसाद यादव के 73 वें जन्मदिन पर आज गायघाट स्लम बस्तियों में गरीब सम्मान दिवस के अवसर पर गरीब बच्चों के बीच भोजन कराया। साथ ही 10 मजदूरों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।









इस अवसर पर पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, युवा प्रदेश महासचिव अजीत सिंह कुशवाहा, मो• साहिन अनवर, एजाजुद्दीन उर्फ सानू, अमन कुमार, रामबाबू पाल, कमर रिजवी, जोगी मेहता, विकास कुमार, सुरेश मेहता आदि नेताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना की है। कार्यक्रम में सम्मानित होने वालों में शीला देवी, मीना देवी, शकुंतला देवी, सुरेश मलिक, संजय रजक, एजाज अली, रामबली डोम आदि लोग थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours