पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने अंतर जिला लूटेरा गिरोह के छह सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लूटेरों के पास से लूट की दो बाइक को जब्त किया है। वही गिरफ्तार किए छह लूटेरा एक ही परिवार के सदस्य बताये जाते है, जो अलग-अलग जिलों में जाकत लूट की घटना को अंजाम देते थे।

मामले में सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हाजीपुर निवासी गार्ड तिवारी बाइक लुटेरा गिरोह का मुख्य सरगना है। साथ ही सिटी एसपी ने बताया कि गार्ड तिवारी ने अपने दो बेटों रोहन और रचित के अलावा समधी पंडित तिवारी को भी लुटेरा गैंग में शामिल कर रखा था। विशाल तिवारी और राजा तिवारी भी इस गिरोह का सक्रिय सदस्य हैं।
सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरोह के सभी सदस्य प्लान तैयार कर विभिन्न जिलों में जाकर लूट की घटना को अंजाम देते थे और घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद ही वे लोग जिला छोड़ देते थे। पटना सिटी अनुमंडल के बाईपास, अगम कुआं और बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में इस गिरोह के सदस्य संलिप्त थे। सिटी एसपी ने बताया कि हाल फिलहाल में नालंदा जिले में हुई पचास हजार के लूट के मामले में भी इसी गिरोह के सदस्यों का हाथ था। गिरोह का मुख्य सरगना गार्ड तिवारी हाल ही में हाजीपुर जेल से छूट कर आया था। जेल से छूटने के बाद वह फिर से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने में जुटा था। हालांकि जिला लुटेरा गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी होने पर पटना पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली हैं। बीते 10 जून को बाईपास थाना क्षेत्र के महारानी कॉलोनी में ₹60000 की लूट की घटना को इसी गिरोह के सदस्यों ने अंजाम दिया था।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours