सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। बेगुसराय पुलिस द्वारा अपराधियों के धड़-पकड़ और उनपर शिकंजा कसने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। वही पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बखरी थाना से गुप्त सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने अपराधी जिंदल यादव को 01 देशी कट्टा, 02 खोखा एवं 02 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधी कई कांडों में आरोपित है। हालांकि गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में बखरी थाना में 13 जून 2020 को कांड संख्या 246/20 दर्ज किया गया है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours