पटना सिटी (न्यूज सिटी)। रविवार की देर शाम बाईपास थाना क्षेत्र के कर्मलीचक के समीप 60 वर्षीय एक को वृद्ध को ट्रक से रौंद दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। बताया जाता है कि मालसलामी थाना क्षेत्र के नूरदी गंज निवासी दिलीप प्रसाद (60 वर्षीय) अपने साइकिल पर सवार होकर बाईपास से अपने घर के लिए लौट रहे थे।

तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने दिलीप प्रसाद को पीछे से धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही दिलीप प्रसाद की मौत हो गई। वही घटना के बाद से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर ट्रैफिक थाना घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। हालांकि घटना की जानकारी पुलिस द्वारा वमृतक के परिजन को दे दी गयी।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours