सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। कोरोना संकट के बीच बिहार के रोहतास से अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आ रहा है। जहाँ चाचा-भतीजी ने रिश्ता मर्यादा की सभी सीमााएं लांघ दी और एक साथ जीने-मरने की कसम खा कर अडिग हो गए है।









मामला रोहतास जिले के सासाराम की है, जहां बडहरी थाना परिसर में राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच प्यार का भूत दोनो के ऊपर सवार था। जिसके बाद दोनों परिवार से दूर रहने को लेकर दिल्ली भाग गए और वहां पर रिश्तों को ताक पर रखकर नाबालिग जोड़े की शादी रचाई और पति-पत्नी के तरह रहने लगे। जिसके बाद नाबालिक लड़की प्रेग्नेंट हो गई। हालांकि दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजी लगते हैं। हालांकि बड़ी बात ये है कि चाचा की उम्र 18 वर्ष और भतीजी की उम्र 13 साल बताई जा रही है, और लड़की अभी आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है।






https://youtu.be/wLQuAZ_GXIw




वही मामला घर से बाहर न कोई जाने तो इसके लिए परिवार वालों ने बदनामी के डर से पुलिस में भी शिकायत नहीं की थी। ये दिल्ली से वापस लौटे तो घरवालों ने दोनों के घर से निकाल दिया था। इसके बाद मामला पुलिस थाना पहुंची और अपनी सुरक्षा की मांग की गुहार लगायी। मामले में थानाध्यक्ष हरेकृष्ण राय ने बताया कि दोनों के परिवार वालों को बुलाकर समझाया और एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा। परंतु दोनों परिवार पक्ष एफआईआर दर्ज कराने के पक्ष में नही दिखे और फिर दोनों की शादी थाना परिसर स्थित मंदिर में ही पुलिस अधिकारियों के समक्ष कराई गई।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours