पटना सिटी (न्यूज सिटी)। फेसबुक से भड़काऊ एवं आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के मामले में पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामला पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र की है, जहाँ पर आदिल मिर्ज़ा नामक एक युवक ने आपसी दुश्मनी का बदला लेने के नियत स्व शहजाद सिद्दकी और रोहित शर्मा के नाम से फ़र्ज़ी फेसबुक आईडी बनाया और शहजाद सिद्दकी के फोटोयुक्त फर्जी फेसबुक आईडी बनाया। इतना ही नही, आदिल शहजाद सिद्दकी से बदला लेंने के लिए फ़र्ज़ी आईडी से एक विशेष धर्म एवं कुछ प्रतिष्ठित नागरिकों के विरोध अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था।






https://youtu.be/G0g3ajM5oc4




वही मामले में एसएसपी पटना उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि फेसबुक पर आपत्तिजनक मैसेज वायरल होने की मिली। जिसके बाद हमने त्वरित कार्यवाही करते हुए सिटी एसपी (पूर्वी) जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। जिसमें पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार एवं खाजेकलां थानाध्यक्ष को शामिल किया। मामले के जांच के क्रम में जांच टीम ने पाया कि पटना सिटी का आदिल मिर्जा नामक युवक ने आपसी दुश्मनी निकालने के लिए शहजाद सिद्दकी और रोहित शर्मा के नाम से फोटोयुक्त दो फेसबुक अकाउंट बनाया था। जिसके बाद आदिल ने दुश्मनी का बदला लेने के लिए बिज़नेस मैन शहजाद सिद्दकी के फ़र्ज़ी आईडी से पटना सिटी के पूर्व पार्षद बलराम चौधरी और बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर यादव के नाम से भद्दे भद्दे आपत्तिजनक मेसेज लिख कर पोस्ट किया था। वही आदिल द्वारा किये गए पोस्ट का स्क्रीन शॉट खूब धडल्ले से वायरल हो रहा था।






https://youtu.be/T7Mo9uhksK0




जिसके बाद पुलिस ने जांच के क्रम में पुलिस ने खाजेकलां थाना क्षेत्र के फौजदारी कुआँ, कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी मो हैदर मिर्जा के बेटा मो• आदिल मिर्ज़ा पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त आदिल मिर्ज़ा को जेल भेज दिया है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours