पटना सिटी (न्यूज़ सिटी )। श्री जल्ला महावीर मंदिर में आज पवनसुत हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवम सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर 21 दिनों के लाक डाउन् के कारण मंदिर तो बन्द है लेकिन भीतर मंदिर के पुजारियों द्वारा निर्धारित समय पर आरती-पूजन का कार्य हो रहा है।






https://youtu.be/G7z9pm3Mc7M




हनुमान जी के जन्म दिवस पर आज गर्भ गृह की विशेष सजावट की गई और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए मानव समाज के समक्ष कोरोना जैसी आयी इस विपत्ति से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना गई। सर्वश्री जितेंद्र उपाध्याय, गुंजन बाबा, बालकृष्ण चौबे आदि ने पूजा सम्पन्न किया।









इस अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर ही मत्था टेक अपनी श्रद्धा निवेदित की। उपरोक्त जानकारी मंदिर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री ज्ञानवर्द्धन मिश्र ने दी।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours