नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलियावन गांव में एक मामले को सुलझाने पहुंची पुलिस और ग्रामीण आपस मे भीड़ गए। मामला इतना तूल पकड़ लिया कि ग्रामीण पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिस दौरान दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।जिन्हें इलाज़ हेतु रेफरल अस्पताल नौबतपुर लाया गया।

बताया जाता है कि बलियावन गांव निवासी सत्येंद्र पासवान और डीलर धरमू पासवान के बीच पिछले तीन महीनों से विवाद चल रहा था। अपुष्ट सूत्रों की माने तो विवाद का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है, जिसमे धरमू पासवान आरोपित है। इस घटना के बाद भी दोनों के बीच कई बार मारपीट की नौबत आयी, जिसका मामला भी चल रहा है। इन्ही सब बातों को लेकर सोमवार की शाम फिर दोनों परिवारों के बीच मारपीट हो गई। जिसके बाद धरमू पासवान ने फोन कर पुलिस को बुला लिया तो विरोधी पक्ष उनके पुत्र के साथ मारपीट करने लगा।
घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची तो गांव में भीड़ एकत्रित देखकर पुलिस द्वारा हल्का सा लाठी बल का प्रयोग कर दिया। जिसमें किसी महिला को चोट लग गई। फिर क्या ग्रामीण उग्र होकर रोड़ेबाजी करने लगे। जिसमें एसआई ओपी राम और सिपाही उमेश यादव ईंट लगने से जख्मी हो गये। दोनों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सम्राट दीपक अतरिक्त पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच कर मामले की जांच करने लगे। उन्होंने बताया कि जो दोषी होगा उस पर उचित करवाई की जायेगी।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours