पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पिछले दिनों मोगलपुरा स्थित शीशे के सिपड़ में हुए सन्नी गुप्ता की हत्या के बाद पटना सिटी वासियों में संप्रदायिक सद्भाव बरकार रखने की अपील, फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पीड़ित परिवार को मुआवजा, नौकरी एवं सुरक्षा आदि मांगों के लेकर आज पटना नगर निगम वार्ड 60 के पार्षद शोभा देवी और पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने अपने वार्ड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय उपवास पर बैठे। वही मौके पर पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने राज्य सरकार से मृतक की पत्नी को नौकरी और तत्काल मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।
ऐसी स्थिति में मृतक के परिवार को जीवन यापन में मदद मिलेगा। उन्होंने कहा कि हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए ताकि लोगों का जागृत आक्रोश को बहुत हद तक शांत होगा। वही मौके पर उपवास में समाज सेवी मो• जावेद, देव रतन प्रसाद, अजीत सिंह कुशवाहा, बबलू जायसवाल, मो• मेराज जया, मो• साहिन, मुकेश गुप्ता, सोनू वर्मा आदि में मांगो का समर्थन किया है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours