पटना ( न्यूज़ सिटी) देशव्यापी लॉकडाउन के बीच विश्व की बड़ी निजी सुरक्षा एजेंसी एसआईएस ने आज सूरत दर्जनों परिवार के बीच आज पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा के निर्देश पर एस.आई.एस के माध्यम से राहत सामग्री पहुँचाई गई | यह सभी लॉक डाउन हो जाने के कारण यह अपने शहर के लिए नहीं निकल सके और सूरत में ही फंस गए | इसी बीच इनका काम भी बंद हो गया जिसके कारण इन्हें दैनिक मजदूरी भी नहीं मिल रही है |






https://www.youtube.com/watch?v=g_oBsRrZXVQ








ऐसे में इन लोगों ने अपने नजदीकी भोजपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन जी को सूचना फोन के माध्यम से दी।जिलाध्यक्ष ने आज सुबह जन सम्पर्क अधिकारी सतीश राजू से संपर्क कर बताया की अपने शाहाबाद क्षेत्र के करीब दर्जनों परिवार लॉक डाउन की वजह सूरत (गुजरात) में फॅसे हुए है| उन्होंने इसकी अविलम्ब सूचना अपने संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर. के. सिन्हा जी एवं ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर श्री ऋतुराज सिन्हा जी को दिया | इस पर संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर के सिन्हा जी एवं ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर श्री ऋतुराज सिन्हा जी ने त्वरित करवाई करते हुए अविलम्ब सूरत ज़ोन के शाखा प्रधान श्री नरेन्द्र सिंह को निर्देश दिया और उन्होंने जरूरतमंद परिवारों के बीच तुरंत खाद्यान्न सामग्री पहुँचाया ।
श्री सिन्हा ने साथ ही अपने कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया है की वे हर घर पर अपनी नजर रखे, ताकि किसी जन को समस्या का सामना न करना पड़े |






https://www.youtube.com/watch?v=R_nFITQ9X_0









यह विदित है की पिछले कई दिनों से श्री आर के सिन्हा और श्री ऋतुराज सिन्हा के निर्देश पर एस.आई.एस की टीम पुरे राज्य में जरूरतमंदो के बीच राहत सामग्री वितरित करा रही है


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours