पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना जैसी महामारी से उत्पन्न हुए परेशानी को देखते हुए सरकार ने जनता में मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। वही सरकार द्वारा घोषित राशन, एक हज़ार रुपये की राशि बैंक में देने और अन्य योजनाओं का लाभ वार्ड स्तर जरूरतमंद लोगों तक पहुचाए जा रहे है। जबकि सरकार द्वारा दिए जा रहे योजनाओं का लाभ वार्ड 60 की जनता को नही मिल रही है। जिससे निराश होकर वार्ड 60 की पार्षद शोभा देवी ने प्रेस रिलीज जारी कर इस्तीफा देने का पेशकश की है।






https://www.youtube.com/watch?v=FTzAkBO0tdM




वही वार्ड 60 के पार्षद प्रतिनिधि बलराम चौधरी ने जारी प्रेस रिलीज में कहा कि केंद्र व राज्य सरकार कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए नो घोषणा की है, उसका पालन ईमानदारी के साथ धरातल पर नही हो रहा है। जिसके फलस्वरूप वार्ड पार्षद को जनता के आक्रोश और विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वही पार्षद प्रतिनिधि बलराम चौधरी ने कहा कि सरकार एक सप्ताह के अंदर अपनी घोषणाओं को लागू करने का कार्य तीव्र स्तर पर करने का काम करे। अन्यथा वार्ड पार्षद शोभा देवी इस्तीफा देने के लिए मजबूर होंगी।






https://youtu.be/itv117une7Q

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours