पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज सिटी)। चौक थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को देर शाम मथनी तल इलाके में बाबा ज्वेलर्स के मालिक व स्वर्ण व्यवसाई आलोक रंजन मिश्रा के दिनदहाड़े हत्या होने से पटना सिटी स्वर्ण व्यवसाई संघ में काफी आक्रोशित भाव देखने को मिला। जिसको लेकर आज संघ के सदस्यों ने कचौड़ी गली स्थित संघ के अध्यक्ष शशि शेखर रस्तोगी के आवास पर बैठक की। जिस दौरान सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर गहन पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में पटना सिटी के कटरा बाजार से लेकर मुसल्लाहपुर हाट तक के स्वर्ण व्यवसायियों ने सर्वसम्मति से भाग लिया और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बाबा ज्वेलर्स के मालिक आलोक रंजन मिश्रा के हत्यारों को जल्द से जल्द पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की मांग किया है।






https://youtu.be/3AIbVotX-Uc




साथ ही संघ के अध्यक्ष शशि शेखर रस्तोगी और सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मृतक के परिवार को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए और उन्हें सरकार के द्वारा मुआवजा भी प्रदान की जाए। इतना ही नहीं, मौके पर मौजूद स्वर्ण व्यवसाईयो ने पटना सिटी के सभी स्वर्ण व्यवसाईयों को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान किए जाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटना फिर से ना कोई दोहराए। वही संघ के अध्यक्ष ने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं करेगी तो हम सभी स्वर्ण व्यवसाय एकजुट होकर चरणबद्ध आंदोलन चलाएंगे। आपको बता दें कि बीते 2 सप्ताह पहले भी चौक थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसाई के दुकान पर रंगदारी मांगने को लेकर अपराधियों ने गोलीबारी की थी।





बैठक में शामिल संघ के सदस्यगणों




बैठक में अध्यक्ष शशि शेखर रस्तोगी, अमित रस्तोगी, पप्पू खत्री, अजीत रस्तोगी, रवि रंजन, पंकज गुप्ता, बबलू कुमार गुप्ता, अविनाश प्रसाद, उमेश कुमार, तुलसी कुमार, जवाहर प्रसाद, नागेंद्र कुमार, मंटू कुमार, लल्लन प्रसाद आदि शामिल थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours