पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खाजेकलां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मौला शाह की बाग मोहल्ला स्थित एक घर में छापेमारी कर तीन जिंदा कारतूस के साथ ट्विंकल नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर एक अन्य घर में छापेमारी कर एक देसी कट्टा समेत तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही ट्विंकल का दोस्त आरिफ मौके से फरार होने में सफल हो गया। पटना सिटी एडिशनल एसपी मनीष कुमार की माने तो फरार मोहम्मद आरिफ का अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। एडिशनल एसपी ने फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भी भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस जहां गिरफ्तार आरोपी ट्विंकल का अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है, वहीं फरार आरोपी मोहम्मद आरिफ की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान में जुटी है।
Home
Crime
Featured
Patna City
Video
पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को किया गिरफ्तार, एक देशी कट्टा सहित तीन जिंदा
कारतूस बरामद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


Post A Comment:
0 comments so far,add yours