नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर प्रखंड के दरियापुर गांव निवासी सियाराम रविदास के पुत्र पंकज दास की मौत सोन नहर में डूबने से हो गयी। जानकारी के अनुसार पंकज बीते 08 मार्च से अपने घर से लापता था। जिसके बाद परिजनों ने इस संबंध में स्थानीय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन करना शुरू किया। इस बाबत बुधवार की सुबह युवक का शव पुलिस ने नारायणपुर गांव के पास सोन नहर से बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि शव को खोजने के लिए सोन नहर में एक टीम लगाया, जिसके बाद युवक का शव मिला पाया है। वही कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मृतक के परिजन को तीन हजार की राशि की मदद प्रदान की गयी है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours