पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अनुमंडलाधिकारी राजेश रौशन के निर्देश पर खाजेकलां थाना क्षेत्र स्थित गुजरी बाजार में पुलिस प्रशासन द्वारा पटाखा दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान बिना लाइसेंस के चला रहे पटाखा दुकानों को पुलिस ने सील कर दिया और पांच दुकानदारों को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि इस अभियान से पटाखा मंडी में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल मच गया और दुकानदारों द्वारा अपनी अपनी दुकानें बंद कर मौके पर फरार हो गए।
आपको बता दे कि दीवाली का पर्व हो या शादी-विवाह व लगन का वक्त हो। ऐसे समय मे पटाखा दुकानदारों को चांदी ही चांदी रहती है। इतना ही नही पैसा कमाने की होड़ में पटाखा व्यवसाई तय सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज कर व्यापार में फल-फूल रहे है। जिससे पटना सिटी के घनी मंडी में कोई बड़ी अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है। इसी सुरक्षा मानकों के जांच के लिए समय समय पर अनुमंडल प्रशासन द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जाता है तथा साथ ही साथ पटाखा दुकानदारों के बीच सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता भी किया जाता है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours