पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र के नन्द गोला इलाके में एक सिंदूर व्यापारी से अपराधियों ने रिवाल्वर के नोक पर डेढ़ लाख रुपया लूट लिया। जानकारी के अनुसार संजय कुमार मच्छरहट्टा में सिंदूर का थोक विक्रेता है और देर रात हर दिन की तरह करीब दस बजे अपने दुकान का शटर गिराकर मालसलामी थाना क्षेत्र के नंद गोला के पास अपने घर जा रहा था। तभी घात लगाए तीन अपराधियों ने घेरकर संजय से डेढ़ लाख रुपया छीन लिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गया। इस मामले में मालसलामी थाना अध्यक्ष ने बताया की लूट को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए जांच किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours