पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खाजेकलां थाना क्षेत्र के सुई की मस्जिद इलाके में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई। वही इस गोलीबारी में तीन लोगों को गोली लग गयी है। जिसके बाद तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गयं वही घायलों के इलाज के एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां सभी घायलों के डॉक्टर द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया। वही तीनो की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने सभी को पीएमसीएच रेफर कर दिया। वही घायलों की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र निवासी राजू गोप, मो• नैय्यर और मो• शमशाद के रूप में कई गयी है।

हालांकि गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार स्थिति को नियंत्रण में लिया। साथ ही एएसपी ने बताया कि सुई की मस्जिद के पास आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुट आपस मे भिड़ गए और देखते ही देखते गोलीबारी करना शुरू कर दिया।
हालांकि एएसपी ने कहा कि इस गैंगवार में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours