पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के नामी गिनामी एएन कॉलेज में छात्रों ने उत्पात मचा रखा हैं, जहाँ छात्रों के दो गुटों ने किसी बात को लेकर मारपीट व पत्थरबाजी करने लगे।

[embed]https://youtu.be/FHhd2KKU1Po[/embed]

 
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कॉलेज के छात्रों का एक गुट लड़कियों के साथ कॉलेज कैंपस में बैठे थे और उनमे से कुछ छात्र सिगरेट पी रहे थे। इसी बीच कुछ बाहरी छात्रों का एक गुट कॉलेज कैंपस में किसी से मिलने को लेकर अंदर कैंपस में आ गए। देखते ही देखते किसी बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद होने लगा। जिसके बाद मामला इतना तूल पकड़ लिया कि छात्रों के दोनों गुट मारपीट व पथराव करने लगे। यहां तक छात्रों ने कॉलेज के एक प्रोफेसर पर भी पथराव कर दिया। हालांकि मारपीट व पथराव होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस को आते देख दोनो गुटों के छात्र मौके पर से फरार हो गए। हालांकि इस घटना में दोनों गुटों के आठ छात्र घायल हो गए है। वही पुलिस ने कहा कि मारपीट व पथराव होने की घटना का कोई स्पष्ट कारण नही पता चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है।
Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours