पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अभी अभी आलमगंज थाना क्षेत्र के त्रिपोलिया स्थित नंमुहिया के समीप दो युवक को अपराधियों ने घेरकर गोली मार दिया। घायल दोनों युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार पथरीघाट का रहने वाला ममेरा फुफेरा भाई 22 वर्षीय अमित कुमार पिता कमलेश कुमार और राजीव कुमार पिता राजकुमार दोनों पथरीघाट के रहने वाले थे।
किसी काम से दोनों भाई एक ही मोटरसाइकिल से गए हुए थे। काम कर अपने घर पथरीघाट की ओर आ रहे थे। तभी अचानक कुछ हथियारबंद अपराधी बाइक को नंमुहिया के समीप रुकवा कर गोली चलाने लगे। इसी दौरान दोनों भाई गोली से जख्मी होकर सड़क पर गिर गए। जिसमें अमित कुमार के बाहों में गोली लगा और राजीव को गोली छूते हुए निकल गया। गोली की आवाज सुनते ही लोग हल्ला करने लगे लोगों के भय से हथियारबंद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गये।
[embed]https://youtu.be/F57MGq8pwQs[/embed]


Post A Comment:
0 comments so far,add yours