नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर एनएच 139 पर स्थित सेल्हौरी गांव के पास हर्ष राज पेट्रोल पम्प के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक और टेम्पो की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही नौबतपुर पुलिस घटना स्थल पहुँच कर घायल युवक को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल लाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर कर दिया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
[embed]https://youtu.be/HxIqTJcWNuw[/embed]
बाइक सवार युवक की पहचान रानितलाब थाना राघोपुर गाव के रहने वालें मटर विश्वकर्मा के पुत्र सूरज कुमार 19 वर्ष के रूप में किया गया। जानकारी के अनुसार सूरज कुमार अपने एक दोस्त पुतुल कुमार के साथ नौबतपुर की ओर से अपने घर वापस लौट रहा था तभी कुहासा के कारण उसकी बाइक का पीछे से टेम्पू में टक्कर हो गयी।
[caption id="attachment_17489" align="aligncenter" width="225"]
युवक का फ़ाइल फ़ोटो[/caption]

Post A Comment:
0 comments so far,add yours