पटना सिटी (न्यूज़ सिटी) बिभिन्न गंगा घाटों पर मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन चल रहा है। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ भद्रघाट , खाजेकलां घाट , कंगन घाट और दमराही घाट पर मां सरस्वती को अंतिम विदाई दे रहे हैं।
विभिन्न इलाकों से निकला विसर्जन जुलूस गंगा घाट पहुंचकर प्रतिमाओं का विसर्जन चल रहा है। गंगा में प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक को लेकर घाटों के पास कृत्रिम तालाब का निर्माण किया गया है, जहां विभिन्न पूजा समितिया अपनी-अपनी प्रतिमाओं का विसर्जन कर रही है।
विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस नजर आ रही है। इस दौरान सड़क से लेकर घाट तक पुलिस बल की तैनाती देखी जा रहीं है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours