पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज सिटी)। दानवीर भामाशाह स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट 25 जनवरी से 28 जनवरी तक पटना सिटी के मनोज कमलिया स्टेडियम में खेला जाएगा। उक्त जानकारी संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए टूर्नामेंट के संरक्षक कमल नोपानी, संदेश कुमार, मंजित आनंद एवं शिव कुमार गुप्ता ने दीया। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में स्कूली लड़का-लड़की भाग लेंगे। इसमें लड़की के चार ग्रुप और लड़कों के चार ग्रुप खेलेंगे। प्रत्येक दिन 2 टीम खेलेगी।

[embed]https://youtu.be/sWJEK_kgqnA[/embed]
इस टूर्नामेंट में बिहार के विभिन्न जगह से बच्चे भाग लेंगे। जिसमें पटना, सिपारा, मसौढ़ी औऱ दीघा के बच्चे T-20 मैच में भाग लेंगे। टूर्नामेंट की पूरी तैयारी हो चुकी है। श्री नोपानी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले बच्चों को आगे भी खेलने के लिए समिति द्वारा भरपूर सहयोग किया जाएगा। इससे बच्चे आगे बढ़ सके। इस अवसर पर रणधीर कुमार, कन्हैया यादव, शिवानी राय आदि उपस्थित थे।
Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours