पटना सिटी (न्यूज सिटी)। दीदारगंज थाना क्षेत्र के शुकुलपुर स्थित फोरलेन पर बेलगाम पिकअप वैन ने सड़क पर खड़ी एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिकअप वैन में सवार दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना में पिकअप वैन सवार सात अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वही घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने दीदारगंज थाना की पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया। जबकिं दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक मजदूरों की पहचान बाढ़ के अथमलगोला नया टोला निवासी विजय राय और माना राय के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में पुलिस कर्मी श्रीराम गुप्ता ने बताया की कोरोना बंदी के कारण लोकल पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन नहीं होने से सभी मजदूर एक पिकअप वैन में सवार होकर मजदूरी के लिए अथमलगोला से पटना सिटी आ रहे थे। इसी दौरान शुकुलपुर स्थित फोरलेन पर पिकअप वैन के चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते पिकअप बैन फोरलेन पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। जिससे विजय राय और माना राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
मामले में मृतक के परिजन अनिल राय ने बताया कि सभी घायलों का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है, जिसमें दो की स्थिति गंभीर बताई जाती है।
Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours