बिक्रम/नीरज कुमार (न्यूज सिटी)। भारतीय जनता युवा मोर्चा पैनाल मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष सभाजीत जी की अध्यक्षता में बुलाई गई। जिसमें मुख्य रूप से भाजयुमो पटना ग्रामीण अध्यक्ष अंशुमन कुमार ने युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की।









इस अवसर पर भाजपा पैनाल मंडल अध्यक्ष कुमुद मिश्रा, भाजयुमो जिला महामंत्री दीपक कुमार सिंह, यंग प्रोफेशनल जिला संयोजक अजीत कुमार शांडिल्य, भाजयुमो जिला प्रवक्ता पियूष जी, भाजयुमो मीडिया प्रभारी अभिषेक राय एवं मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours